{"_id":"4-49190","slug":"Etah-49190-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अतिक्रमणकारियों को हटाएगी पीएसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अतिक्रमणकारियों को हटाएगी पीएसी
Etah
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर का भूगोल बिगाड़े बैठे अतिक्रमणकारियों से जल्द ही पीएसी निपटेगी और उनके अतिक्रमण भी ध्वस्त किए जाएंगे। चेतावनी और कार्रवाई के बाद भी नहीं चेत रहे लोगों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। पालिका प्रशासन ने पीएसी की टुकड़ी दिलाए जाने की मांग की है।
शहर में बढ़ते जा रहे अतिक्रमण को लेकर पालिका प्रशासन सख्त हो चला है। पालिका प्रशासन अब 27 नवंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। तो वही अब पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी अतिक्रमण को हटाती नजर आएगी। बीते कुछ दिनों में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई लोगों से झड़पों को लेकर पालिका प्रशासन ने पीएसी की मदद मांगी है। इसके लिए डीएम और पीएसी कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। नगरपालिका के ईओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि 27 नवंबर से शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलेगा। इसके लिए उन्हें फिर से चेतावनी दी जा रही है कि वह स्वत: अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा मौके पर जाकर उसे हम स्वयं तुड़वा देंगे। अभी तक फोर्स न मिल पाने के कारण अतिक्रमण को नहीं हटवाया जा रहा था, पीएसी की मांग की है जो जल्द ही मिल जाएगी।