फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रेलवे आवासों पर बाहरी लोग काबिज

रेलवे आवासों पर बाहरी लोग काबिज

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर में बने दर्जनों रेलवे क्वाटर्स पर अनाधिकृत लोगों का कब्जा है। यह लोग मनमाने तरीके से निर्माण करा रहे हैं। वहीं, विभाग का कहना है कि अनाधिकृत लोगों और निर्माण की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर की रेलवे कालोनी के अधिकांश आवास गैर रेलवे कर्मचारियों के कब्जे में हैं। तीन टाइप के इन आवासों में पानी बिजली की सुविधा के चलते यह लोगों का आकर्षण बने हुए हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनमें दर्जनों लोग तो ऐसे हैं जो शहर में बने निजी आवासों को किराए पर उठाकर इन पर काबिज हैं। नाममात्र का किराया और सुविधाओं के चलते इनका आकर्षण कम नहीं हो रहा।
विज्ञापन

बताते चलें कि यहां बने रेलवे विभाग के 110 आवासों में से 75 टाइप वन, 35 टाइप टू के क्वार्टर हैं। इनमें से 70 से अधिक आवासों में अन्य लोग रह रहे हैं। कुछ आवासों को तो जहां विभाग ने ही आवंटित किया है। वहीं अधिकांश में तो अन्य लोगों का कब्जा है। कुछ ने बताया कि किराएदारों ने ही इसे अधिक किराए पर उठा दिया है। कई लोगों ने तो बिना विभाग की अनुमति के निर्माण तक करा लिया है। इतना ही नहीं कुछ ने तो सेनेटरी लेन पर भी कब्जा कर लिया है। पूर्व में टाइप वन के लिए साढ़े तीन सौ और टू के लिए सात सौ रुपये का किराया निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed