फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जुगाड़ ने युवक में मारी टक्कर, गंभीर घायल

जुगाड़ ने युवक में मारी टक्कर, गंभीर घायल

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में गुरुवार की शाम किसी काम से गांव फफोतू जुगाड़ में जा रहे एक युवक को पीछे से आ रही दूसरी जुगाड़ ने टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में जुगाड़ चालक उसे इलाज के बहाने ले गया और गंभीर हालत में रिजोर क्षेत्र में एक खेत में डालकर भाग गया। सुबह जब गांववालों ने उसे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली नगर के शिकोहाबाद रोड निवासी बबलू सक्सेना वहीं प्राइवेट वाहन पर हेल्पर का काम करता है। गुरुवार की शाम वह किसी काम से गांव फफोतू जाने कि एक जुगाड़ मेें पीछे पैर लटकाकर बैठ गया, तभी रास्ते में पीछे से तेजगति में आ रही दूसरी जुगाड़ के चालक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। बताते हैं कि टक्कर लगने से उसके दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए और वह वहीं गिर पड़ा। जब जुगाड़ के चालक ने टक्कर मारने वाले जुगाड़ चालक को पकड़ा तो उसने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने की बात कहकर उसे जुगाड़ में डाल लिया और उसे ले गया। चालक उसे अस्पताल में न लाकर रिजोर थाना क्षेत्र में किसी गांव के पास एक खेत में फेंककर भाग गया। पूरी रात युवक गंभीर हालत में वहीं पड़ा रहा। सुबह जब गांववालों ने उसे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर उसके घरवाले भी पहुंच गए। थाना पुलिस का कहना है कि सूचना पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed