{"_id":"4-49000","slug":"Etah-49000-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के दरवाजे पर बैठे वृद्ध की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के दरवाजे पर बैठे वृद्ध की गोली मारकर हत्या
Etah
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुरा में बुधवार को घर के दरवाजे पर बैठे एक वृद्ध की मामूली बात पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। दिनदहाडे़ हुई हत्या से लोगों में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र के गांव भाऊपुरा निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र उपाध्याय बुधवार की दोपहर ढाई बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के ही उमेश और गिल्लू असलाह से लैंस होकर उनके पास पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने राजेंद्र को गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी। इससे उनकी कुछ देर में ही मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। अचानक फायर होने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई नरेंद्र ने जैथरा थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में नामजद रिपोर्ट लिखाई है।