फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एक और यात्री का हजारों का सामान चोरी

एक और यात्री का हजारों का सामान चोरी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार को एक और यात्री का आभूषण तथा कपड़ों से भरा सूटकेस चोरी कर लिया गया। कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई गई है। आये दिन चोरी की घटनाएं होने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री साविर निवासी रामबाग(आगरा) आगरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान चोरों ने उनका सूटकेस चोरी कर लिया। उसमें उनकी पत्नी के आभूषण के साथ ही कपड़े भी रखे थे। काफी तलाश के बाद भी चोरों और सूटकेस का सुराग नहीं लगा। कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर इससे पूर्व भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। रविवार को बस स्टैंड पर ही मंजू देवी निवासी पीपल अड्डा के गले से जंजीर तोड़ने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस ने महिला आरोपी रामवती निवासी कमला नगर थाना न्यू आगरा को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पिछले माह एक व्यापारी से असलाह के बल पर बदमाशों ने सवा तीन लाख की नगदी लूटने के अलावा डेढ़ माह पूर्व महिलाओं के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed