फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मेधा के सम्मान से देश करता है प्रगति

मेधा के सम्मान से देश करता है प्रगति

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। जिस देश में मेधा का सम्मान होता है, वही देश प्रगति करता है। वैश्य समाज के विद्यार्थी सर्वाधिक मेधावी हैं। बस जरूरत है तो इसे प्रोत्साहन देने की। वैश्य समाज इसी तरह से मेधावियों का सम्मानित करता रहे तो समाज और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहेगा। उक्त संबोधन वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने जलेसर में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. सुमंत ने कहा कि मांगने से कुछ नहीं मिलता है। शक्ति का एहसास कराने और संघर्ष के उपरांत ही कुछ मिल पाता है। वैश्य समाज संघर्ष के लिए तैयार हो जाए। राष्ट्रीय इकाई ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि वैश्यों का उत्पीड़न रोकने के लिए व्यापारी आयोग का गठन अतिशीघ्र किया जाए।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में 105 मेधावी छात्रा-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय और संचालन संरक्षक केलाश चंद्र मित्तल ने किया। अंत में अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्रह्मानंद जन सेवक, रवि प्रकाश अग्रवाल, विश्वंभर दयाल गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, श्रीनिवास गोयल, विनोद बंसल, विकास मित्तल, राकेश श्रीवास्तव, पवन डागा, मनोज वार्ष्णेय, उमेश मित्तल, शशि राठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed