{"_id":"4-48720","slug":"Etah-48720-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम अतिक्रमण और गंदगी देख भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम अतिक्रमण और गंदगी देख भड़के
Etah
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिलाधिकारी लोकेश एम शनिवार को शहर की सड़काें पर लगभग दो घंटे घूमे। नाले-नालियों के ऊपर अतिक्रमण, सड़कों पर गंदगी और बगैर अनुमति लगे होर्डिंग्स देख कर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग अपर जिलाधिकारी प्रशासन साहब सिंह, नगर पालिका परिषद के ईओ डीके श्रीवास्तव को साथ लेकर पैदल ही शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर गंदगी से अटी-पड़ी नालियों, हास्पीटल के बाउंड्री के पास नालियों पर रखे खोखों, इमरजेंसी गेट के पास गंदगी, डलावघर देख कड़ी नाराजगी जताई। सुधार के निर्देश दिए। साथ ही इमरजेंसी गेट के सामने टूटे पड़े डिवाइडर को शीघ्र ठीक कराया जाए।
उन्होंने सकीट रोड तिराहे पर गंदगी, कूड़ा, करकट हटाए जाने तथा आगे भविष्य में गंदगी, कूड़ा, करकट न डाले जाने की व्यवस्था करने, अलीगंज तिराहे से पशु अस्पताल की तरफ वाली गंदगी से अटी-पड़ी नाली की तत्काल सफाई कराए जाने, साथ ही शहर का कूड़ा प्रतिदिन उठाए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। महारानी लक्ष्मी बाई बालिका इंटर कालेज के पास नाली की सफाई कराए जाने, समस्त होर्डिंग्स हटाए जाने, सड़क व नाली के बीच लगी ठेलियों को नाली से पीछे लगाए जाने, पुलिया एवं क्वालिटी होटल के बीच खड़े वाहनों को सख्ती से हटाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जीटी रोड से कचहरी जाने वाले अति व्यस्ततम मार्ग पर दुकानदारों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर पहुंचे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राकेश गांधी से बात कर अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि जेसीबी चलवाकर सड़क के दोनों तरफ समतलीकरण कराया जाए। शहर में जगह-जगह लगे बगैर अनुमति के होर्डिंग्स को जल्द हटाने के आदेश दिए।