{"_id":"4-48596","slug":"Etah-48596-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
Etah
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में निकाली गई चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आधा दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समाज के लोगों ने भगवान की आरती उतारकर यात्रा का स्वागत किया।
रेवाड़ी मोहल्ला स्थित चित्रगुप्त सभा भवन पर आयोजित हवन के बाद परंपरागत कलम दवात पूजन किया गया। अपर सिविल जज रजत वर्मा ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में रथ पर सवार भगवान चित्रगुप्त की अष्टधातु की मूर्ति के समक्ष श्रद्धा से लोग सिर झुका रहे थे। बैंड की मधुर स्वर लहरियों पर लोग भजन दुहरा रहे थे। होली मोहल्ला, पटियाली गेट, लोकमन तिराहा, रेवाड़ी मोहल्ला, वली मोहम्मद चौराहा, जीटी रोड, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा आदि होकर शोभायात्रा का समापन आर्य समाज मंदिर पर हुआ। इस दौरान राजीव नारायण, अमित जौहरी, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, सुधीर सक्सेना, शशि किशोर सक्सेना, ऊषा किरन, रागिनी कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।