{"_id":"4-48520","slug":"Etah-48520-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसाें में एक की मौत,पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसाें में एक की मौत,पांच घायल
Etah
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलग-अलग जगहों पर हुईं मार्ग दुघर्टनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
48 वर्षीय शिवराम निवासी नगला पोकर थाना निधौलीकलां शहर की गल्ला मंडी से धान बेच कर ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहा था। उसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बाबसा के समीप ट्रैक्टर की टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। टक्कर के बाद ट्राली पलट गई। इसके नीचे शिवराम दब गया। लोगों ने जब तक शिवराम को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया। शीलेंद्र निवासी हिन्दुस्तान लीवर कालोनी बुधवार की सुबह को टेंपो में डीजल डलवाने के लिए अपने साथी धानू निवासी आईटीआई के साथ जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में टेंपो अनियंत्रित हो पलट गया। इससे दोनों टेंपो सवार गंभीर घायल हो गए। अखलेश निवासी मेहता पार्क,राकेश निवासी सुंदरलाल स्ट्रीट दोनों शहर में ही जुगाड वाहन और स्कूटर की टक्कर में घायल हो गए, जबकि राजीव गुप्ता निवासी कैलाशगंज गौशाला समीप बाइक फिसलने से जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।