फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   7 injured including 4 students going to give paper, four referred

Etah News: पेपर देने जा रहे 4 छात्रों सहित 7 घायल, चार को किया रेफर

Thu, 22 Feb 2024 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 22 Feb 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
7 injured including 4 students going to give paper, four referred
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल हुए 4 छात्रों का इंटमीडिएट का पेपर भी छूट गया।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र स्थित कस्बा धुमरी में दो बाइकें आपस में टकराने से 4 छात्र घायल हो गए। चारों इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे। गांव भगौली निवासी विवेक ने बताया कि उसका भतीजा मोहित और उसका साथी उदित 12वीं की परीक्षा देने के लिए धुमरी के पास गांव खिरिया जा रहे थे। कस्बा में स्थित पेट्रोल पंप पर रुके थे तभी पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे गगन प्रताप व राजकपूर निवासी विछंद थाना जैथरा ने टक्कर मार दी। यह दोनों भी धुमरी में पेपर देने ही जा रहे थे। इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी जहीर अहमद व इमरान कबाड़ खरीदने का काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार को भी ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। चौथे मील के पास एक मैक्स पिकअप की टक्कर से दोनों घायल हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इसके अलावा मिरहची के पास हुई सड़क दुर्घटना में संगीता देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed