फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   543 ne dee atul maaheshvaree chhaatravrtti pareeksha

543 ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 20 Nov 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
543 ne dee atul maaheshvaree chhaatravrtti pareeksha
छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 की परीक्षा अरुणा नगर स्थित श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज में हुई। परीक्षा में एटा-कासगंज के 543  परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में प्रश्न पत्र देखने के बाद अधिकांश छात्रों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। हालांकि कुछ परीक्षार्थी अंतिम समय तक प्रश्नों के साथ माथापच्ची करते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को शहर के अरुणा नगर स्थित श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज के गेट पर सुबह आठ बजे सेे ही लंबी लंबी लाइनें लग गईं। लाइन में लगे विद्यार्थियों की आंखों में सफलता की चमक थी। कालेज के निदेशक रामनिवास यादव के निर्देशन में एटा-कासगंज जिले के 543 विद्यार्थियों ने इम्तिहान दिया। परीक्षा के लिए जिले से 950 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा ठीक दस बजे शुरू हुई और साढ़े ग्यारह बजे खत्म हो गई। प्रधानाचार्य दुर्वेश सिंह यादव, रामसेवक समेत तमाम शिक्षकों ने परीक्षा की व्यवस्था संभाली। कोतवाली नगर में तैनात एसआई मोहन सिंह और कांस्टेबल ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी।
विज्ञापन

--------------
परीक्षा के बाद खिल उठे चेहरे
कासगंज से आई 12वीं की छात्रा हिमांशी अग्रवाल ने कहा पेपर अच्छा हुआ है। छात्रवृत्ति मिली तो परीक्षा सफल हो जाएगी। गंजडुंडवारा की 12वीं की छात्रा मांशी गुप्ता ने बताया कि छात्रवृत्ति मिलती है तो अच्छी शिक्षा पाने में मदद मिलेगी। पढ़ाई में आ रही छोटी-मोटी कमियां दूर होंगी। परीक्षा अच्छी हुई है। अब देखो रिजल्ट क्या आता है। मारहरा के 11वीं के छात्र मुहम्मद शाकिर ने कहा छात्रवृत्ति की मदद से अपनी पढ़ाई का खर्चा मैं खुद उठा पाउंगा।  परीक्षा अच्छी हुई है चयन की संभावना है।  अलीगंज से आए 10वीं के फैजान अली ने कहा कि मैं अपने परिवार को कुछ करके दिखाना चाहता हूं। अमर उजाला से अगर छात्रवृत्ति मिलती है तो पढ़ाई की काफी परेशानियां दूर होंगी। अमर उजाला का ये प्रयास काफी अच्छा और सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed