फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   500 teams tasked with finding leprosy patients

Etah News: जिले में खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी, बनेंगी 500 टीमें

Thu, 12 Jan 2023 06:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
500 teams tasked with finding leprosy patients
एटा। जिले में कुष्ठ रोगियों को बेहतर उपचार मिल सके। इसके लिए जनपद में उनकी तलाश की जाएगी। 500 टीमों को गठित कर यह जिम्मेदारी दी गई है। टीमें घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी करेंगी। वहीं मरीज के मिलने की सूचना मुख्यालय पर देंगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ व कुष्ठ रोग के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि कुष्ठ रोगियों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। रोग के लक्षणों के बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती है। ग्रामीण क्षेत्र में यह स्थिति अधिक देखने को मिलती है। वह कुष्ठ रोग को शुरुआत में दाग या धब्बा समझकर लापरवाही कर जाते हैं, जो बाद में उनके लिए घातक हो जाती है। उन्होंने बताया वर्तमान में जिले में कुल 478 कुष्ठ रोग से ग्रसित मरीज हैं। जिनका निशुल्क इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीमें उनकी निगरानी कर रहीं हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले में कुष्ठ रोगियों को खोजा जाएगा। टीम की सूचना पर चिकित्सकों की टीम भेज जांच कराई जाएगी। अगर संबधित व्यक्ति को कुष्ठ रोग है तो उसका उपचार शुरू किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षकों से माइक्रोप्लान मांगा गया है। जल्द ही अभियान की तिथियां निर्धारित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed