फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   50 transformers installed to provide uninterrupted electricity in the city

Etah News: शहर में निर्बाध बिजली देने के लिए लगाए गए 50 ट्रांसफाॅर्मर

Sun, 11 Feb 2024 06:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 11 Feb 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
50 transformers installed to provide uninterrupted electricity in the city
एटा। गर्मी में लो वॉल्टेज की समस्या से राहत की उम्मीद जगी है। विद्युत निगम शहर में ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ ही 50 ट्रांसफाॅर्मर अतिरिक्त लगाए हैं। अभी निगम द्वारा कार्य कराया जा रहा है। इससे आने वाले समय में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन


शहर में 36000 उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए 5 विद्युत उपकेंद्र हैं। इन उपकेंद्रों से उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। करीब दो वर्ष से शहरवासियों को गर्मी में लो वॉल्टेज और फाॅल्ट की समस्याओं से सर्वाधिक परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी में खपत बढ़ते ही लो वॉल्टेज और ट्रांसफॉर्मर में फाॅल्ट आना आम हो जाता है। उन्हें निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

इस वर्ष गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शहर में निगम ने 100 से 250 केवी के 50 नए ट्रांसफाॅर्मरों को लगाया है। इसके अलावा ठंडी सड़क पर 15 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। यहां 5 एमवीए का एक अलग से लगा है इसकी क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की जाएगी। अधिशासी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बताया शहर के पुरानी केबल को भी बदलने का कार्य किया जा रहा है। इससे फाॅल्ट आदि की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दो माह में 700 उपभोक्ताओं का बढ़ाया गया भार
अधिशासी अभियंता ने बताया शहर में दो माह में शहर में 700 उपभोक्ताओं ने विद्युत कनेक्शन का भार बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया एक किलोवाट के कनेक्शन को दो किलोवाट, 2 को 4 किलोवाट किया गया है। कहा कि 5 किलोवाट वाले कनेक्शन को 6 से 7 किलोवाट में किया गया है। इन उपभोक्ताओं के मीटर भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed