फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   5 gaushala registered in the district, only three on the spot

जिले में 15 गोशालाएं पंजीकृत, मौके पर महज तीन

Mon, 01 May 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 01 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
5 gaushala registered in the district, only three on the spot
cow

विज्ञापन
प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद शासन की ओर से कराए गए सर्वे में जिले में सिर्फ तीन गोशालाएं ही मौके पर मिली हैं, जबकि 15 गोशालाओं का विभाग में पंजीकरण है। सर्वे के बाद अनुदान के लिए 12 गोशालाओं की ओर से किए गए आवेदन को निरस्त करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

कुछ वर्ष पूर्व जिले के गोशाला संचालकों ने अनुदान के लिए आवेदन किया था। इसमें बाद शासन की ओर से पशुपालन विभाग को सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। पिछले दिनों हुए सर्वे में जिले में महज तीन गोशालाएं ही मौके पर संचालित होते मिलीं।
विज्ञापन


जबकि 12 में कुछ के नाम का बोर्ड लगा मिला और वहां कोई पशु नहीं था, कुछ का तो मौके पर बोर्ड भी नहीं मिला। विभाग ने अनुदान रोकने की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शासन के निर्देश पर विभाग ने नए सिरे से सर्वे कराया तो गोपाल गोशाला एटा, आर्ष गुरुकुल गोशाला एटा और गंगेश्वर गोशाला जलेसर ही संचालित मिली हैं। इन गोशालाओं में 400 से ज्यादा गायों का रखरखाव किया जा रहा है। सीवीओ डा. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में तीन गोशालाएं संचालित हो रही हैं। जिनकी रिपोर्ट शासन को दी जा रही है।


अनुदान के लिए करते थे गड़बड़ी
अब तक गोशालाओं को मिलने वाला अनुदान सीधे शासन की ओर से जारी किया जाता था। इसमें गोशाला संचालक गड़बड़ी कर लेते थे। अब सरकार ने गोशाला में अनुदान के उपभोग की रिपोर्ट पशुपालन विभाग से मांगनी शुरू कर दी है ताकि खेल पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed