{"_id":"670ff322b382df4f9a07b8e7","slug":"4-dengue-positive-including-district-jail-prisoner-etah-news-c-163-1-sagr1019-124475-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिला कारागार के बंदी सहित 4 डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिला कारागार के बंदी सहित 4 डेंगू पॉजिटिव
Wed, 16 Oct 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। जांच में डेंगू व मलेरिया भी निकल रहा है। बुधवार को जिला कारागार में एक बंदी डेंगू पॉजिटिव आया। इसके अलावा 3 अन्य को डेंगू की पुष्टि हुई है।
मेडिकल कॉलेज हो या सीएचसी-पीएचसी या फिर निजी चिकित्सक, हर ओर बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। जांच में डेंगू व मलेरिया निकल रहा है। इसके अलावा बुखार पीड़ितों के प्लेटलेट्स भी कम आ रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2123 नए मरीजों के पर्चे बने। इसमें से 600 के लगभग मरीज मेडिसिन विभाग में पहुंचे। 300 मरीज बुखार के रहे।
डॉ. कौस्तुभ राज सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अधिकांश लोग वायरल बुखार की चपेट में है। इन दिनों दिन में गर्मी व रात को सर्दी का आभास होने लगा है। लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। जांच में बुखार पीड़ितों के प्लेटलेट्स भी कम आ रहे हैं। बुधवार को जिला जेल में निरुद्ध प्रेमपाल डेंगू पॉजिटिव आया। इसके अलावा जैथरा निवासी 13 वर्षीय गौरवी डेंगू पॉजिटिव निकली। बताया गया 4 दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
शहर के पाठक होटल के पास निवासी 45 वर्षीय शिवा भी डेंगू पॉजिटिव आई। इनको 5 दिन से बुखार आ रहा था। इनका मेडिसिन वार्ड में उपचार चल रहा है। इसके अलावा लोहाखर निवासी प्रवीन डेंगू पॉजिटिव आया। उसका भी मेडिसिन वार्ड में उपचार चल रहा है।