फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   33 children fainted and fell in Kendriya Vidyalaya Deputy CM Brajesh Pathak took cognizance of situation

KV में चक्कर खाकर गिरे 33 बच्चे: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान... जाना हाल, गर्मी से ऐसे करें बचाव

Tue, 30 Jul 2024 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 06:01 PM IST
सार

एटा के केंद्रीय विद्यालय में 33 बच्चे चक्कर खाकर गिर गए। मामले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। उन्होंने घटना को दुखद बताया। डॉक्टर ने बताया कि गर्मी से बच्चों का बचाव कैसे करें। 

विज्ञापन
33 children fainted and fell in Kendriya Vidyalaya Deputy CM Brajesh Pathak took cognizance of situation
KV में चक्कर खाकर गिरे 33 बच्चे: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय में एक-एक करके 33 विद्यार्थी चक्कर खाकर गिरे। केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों की हालत बिगड़ने के मामले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने की घटना को दुखद बताया।

विज्ञापन


उमस व गर्मी से व्यायाम करने के दौरान केंद्रीय विद्यालय के 33 विद्यार्थी चक्कर आदि के कारण गिरने लगे। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने की घटना अत्यंत दुखद है। सभी विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी उनका उपचार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन

विद्यालय में दो बार पीटी कराई गई, इससे बच्चों की तबीयत खराब हुई। बच्चों का मामला बेहद संवेदनशील होता है। किसी भी तरह की लापरवाही की गई है तो कार्रवाई की जाएगी। -प्रेम रंजन सिंह, डीएम
 

प्रार्थना के बाद विद्यार्थियों को प्रतिदिन व्यायाम कराया जाता है। मंगलवार को कुछ बच्चे सही से कर नहीं पा रहे थे। उन्हें दोबारा करने को बोला गया था। एक- दो बच्चों को दिक्कत हुई। तत्काल सभी बच्चों को कक्षाओं में भेजा गया। जिन बच्चों को चक्कर आ रहे थे उन्हें नर्स द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में सभी को वाहनों से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सभी विद्यार्थी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। -शारदा शरन, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन

विद्यार्थियों को उमस व गर्मी के कारण दिक्कत हुई थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार दिया गया। सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। किसी को कोई समस्या नहीं है। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
 

विद्यार्थियों के इमरजेंसी में आने की जैसे ही जानकारी हुई। मौके पर पहुंच चिकित्सकों को तत्काल लगाया गया। बाद में केंद्रीय विद्यालय में चिकित्सकों की टीम भेजी गई। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। -डॉ. रजनी पटेल, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य
 

गर्मी से इस तरह करें बचाव

  • धूप में व्यायाम न करें।
  • सूत्री वस्त्र पहने।
  • तला भुना भोजन करने से बचें।
  • सुबह घर से खाली पेट न निकलें।
  • पसीना ज्यादा निकलने पर ओआरएस के साथ पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed