फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3 cars collided on the highway, 4 people injured

Etah News: हाईवे पर आपस में टकराईं 3 कारें, 4 लोग घायल

Fri, 25 Apr 2025 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 25 Apr 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
3 cars collided on the highway, 4 people injured
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में चौथे मील के पास बृहस्पतिवार की देर शाम तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके चलते इनमें सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कोतवाली देहात क्षेत्र में आईटीआई के पास सड़क किनारे खड़े 3 युवक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 1 को हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर के अवागढ़ हाउस निवासी आशीष यादव ने बताया कि वह किसी काम से पिलुआ की ओर जा रहे थे। कार में अरुण यादव निवासी विजय नगर और कैलाशगंज निवासी ऋषभ गुप्ता, सौरभ गुप्ता भी साथ थे। पिलुआ थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित चौथे मील पर पहुंचे, तो पीछे से एक दूसरी कार टकरा गई। जिसके चलते हमारी कार आगे खड़ी एक अन्य कार में जा टकराई और कई पलटे लेकर सर्विस रोड पर पलट गई। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार से निकालकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा आंबेडकर नगर निवासी निखिल ने बताया कि अपने साथी अनुज और रवि के साथ कासगंज मार्ग पर स्थित एक स्वीमिंग पूल से नहाकर पैदल लौट रहा था। रास्ते में राजकीय आईटीआई के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीनों लोग घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में प्रेम शंकर और मनोज, दिनेश नगर निवासी दीवान सिंह, थाना सकीट के अंबरपुर निवासी शिवम और आलोक, फरिहा फिरोजाबाद निवासी रुकुम सिंह, नगला ध्यान निवासी नितिन, नगरिया ताड़ थाना मारहरा निवासी बृजेश घायल हुए हैं। इनमें से अंबेडकर नगर निवासी रवि की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed