{"_id":"68f7c7873838bf16940da4e9","slug":"3-booked-for-illegal-storage-and-sale-of-fireworks-etah-news-c-25-1-agr1063-897895-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आतिशबाजी के अवैध भंडारण और बिक्री में 3 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आतिशबाजी के अवैध भंडारण और बिक्री में 3 पर केस
Tue, 21 Oct 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। करतला-आसपुर मार्ग पर अवैध रूप से संचालित आतिशबाजी गोदाम में रविवार को आग लग गई थी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हुए थे। मामले में 3 लोगों पर आतिशबाजी के अवैध भंडारण और बिक्री के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।थाना बागवाला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अनमोल निवासी कनिकपुर को 18 से 21 अक्तूबर तक निर्धारित स्थान पर आतिशबाजी बेचने का अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया था। आरोपी ने अपने साथी रहीश खां निवासी कंसुरी के साथ मिलकर दूसरे स्थान आसपुर-करतला मार्ग पर होतीलाल निवासी तालिबपुर खेड़िया के मार्केट में दुकान किराए पर ली। यहां अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण और विक्रय शुरू कर दिया। यहां रविवार को दोपहर के समय पटाखों में विस्फोट हो गया। हादसे में रहीश खां के बेटे नवीनूर की मौत हो गई और गांव कनिकपुर निवासी संजू व रहीश खां दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अनमोल, रहीश खां और होतीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।