{"_id":"683dc8fdf2ebe7a0e7044691","slug":"3-bike-riders-returning-with-medicine-got-hit-by-a-truck-and-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-134378-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दवा लेकर लौट रहे 3 बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दवा लेकर लौट रहे 3 बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर घायल
Mon, 02 Jun 2025 09:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला के गांव मैनाठेर निवासी 3 लोग सोमवार को एक बाइक पर सवार होकर गंजडुंडवारा से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव बकावली के पास ट्रक की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। वहीं अन्य दुर्घटना में 2 लोग और घायल हुए हैं।
गांव मैनाठेर निवासी महेश ने बताया कि गांव के ही मिजाजीलाल और दीपक के साथ पथरी की दवा लेने बाइक पर गंजडुंडवारा गए थे। सोमवार की सुबह दवा लेने के बाद घर लौट रहे थे। बाइक जैसे ही सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में गांव बकावली के पास पहुंची, ट्रक की चपेट में आने से तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। इसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस केे माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज एटा भेज दिया।
यहां चिकित्सक ने मिजाजीलाल और दीपक की हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में थाना जैथरा के खेतूपुरा निवासी आलोक और मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सरनऊ निवासी शिवकुमार घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है।