{"_id":"687e7fd19cb54a795803b252","slug":"200-electricity-poles-will-be-removed-from-gt-road-etah-news-c-163-1-sagr1016-136574-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जीटी रोड से हटाए जाएंगे बिजली के 200 खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जीटी रोड से हटाए जाएंगे बिजली के 200 खंभे
Mon, 21 Jul 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के जीटी रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से 71 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। इससे पहले विद्युत निगम की ओर से जीटी रोड के किनारे लगे करीब 200 बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। विद्युत निगम की ओर से सर्वे पूरा कर लिया गया है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से शहर के जीटी रोड का चौड़ीकरण गोशाला से बाईपास और दूसरी ओर रेलवे पुल से विरामपुर तक किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले लोक निर्माण विभाग ने विद्युत निगम को जीटी रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे हटाने के लिए पत्राचार किया था। विद्युत निगम ने जीटी रोड पर बिजली के खंभों का सर्वे किया जिसमें करीब 200 खंभे ऐसे मिले जो चौड़ीकरण की सीमा में आ रहे हैं। इसकी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से बिजली के खंभे शिफ्ट करने के दौरान खर्च होने वाली धनराशि का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा जिसके बाद विद्युत निगम को धनराशि मिलने के बाद बिजली के खंभे शिफ्ट करने का काम शुरू किया जाएगा। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सत्यनारायण ने बताया कि जीटी रोड पर बिजली के खंभों को शिफ्ट करने का सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को भेज दी जाएगी। करीब 200 बिजली के खंभे शिफ्ट करने होंगे।
विज्ञापन
18 मीटर हो जाएगी सड़क की चौड़ाई, बनेगा डिवाइडर
जीटी रोड पर गोशाला से लेकर बाईपास तक और रेलवे पुल से लेकर विरामपुर तक चौड़ीकरण किया जाना है। वर्तमान में रोड कुल 7 मीटर चौड़ा है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि जीटी रोड को चौड़ा कर 18 मीटर का बनाया जाएगा। डिवाइडर बनवाकर दोनों ओर सड़क की चौड़ाई 9-9 मीटर की जाएगी।