फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   20 static magistrates will keep an eye on the experimental examinations of UP Board

Etah News: यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर नजर रखेंगे 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Wed, 24 Jan 2024 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 Jan 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
20 static magistrates will keep an eye on the experimental examinations of UP Board
एटा। दो फरवरी से यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरु हो रहीं है। परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं। परीक्षा पर नजर रखने के लिए 20 अधिकारियों की ड्यूटी बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाई गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में दूसरे चरण में दो फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड के निर्देश पर प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जानी है, जिसकी रिकॉर्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखी जाएगी। जिसे बोर्ड कभी भी मांग सकता है। वहीं इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए बोर्ड ने सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। जो कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उनकी निगरानी में केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। वह परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

--------
कक्ष निरीक्षकों के आईडी कार्ड भेजेगा बोर्ड
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा कराने वाले कक्ष निरीक्षकों के आईडी कार्ड बोर्ड द्वारा ही भेजे जाएंगे। जिसे कक्ष निरीक्षकों को गले में पहनना होगा। हर आईडी कार्ड पर कक्ष निरीक्षकों की फोटो लगी होगी। जिले में परीक्षा के लिए 1800 कक्ष निरीक्षकों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed