फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2 year old child dies of fever, 2 youths suffer from dengue

Etah News: बुखार से 2 साल के बच्चे की मौत, 2 युवकों को डेंगू

Wed, 21 Aug 2024 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
2 year old child dies of fever, 2 youths suffer from dengue
एटा। जनपद में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। किसी काे डेंगू तो किसी को मलेरिया निकल रहा है। बुधवार को कार्ड से जांच में दो युवकों को डेंगू पाया गया। वहीं, बदायूं जनपद निवासी 2 वर्षीय बच्चे की मौत बुखार से हो गई। बदायूं जनपद के उसैत थाना क्षेत्र के गांव गुठलिया निवासी श्यामवीर मंगलवार की शाम को अपने 2 वर्षीय बेटे को बुखार में लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में बच्चे को मृत बता दिया गया। श्यामवीर ने बताया कि बच्चे को दो दिन से बुखार आ रहा था। बदायूं के मेडिकल कॉलेज में दिखाया था। वहां इसे भर्ती कर लिया गया। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर सैफई रेफर किया गया था। बच्चे को एंबुलेंस से लेकर जा रहे थे कि हालत बिगड़ने लगी। इस पर यहां मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने मृत बता दिया।
विज्ञापन


बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1723 मरीजों के पर्चे बने। मेडिसिन विभाग में मरीजों की भीड़ रही। दोनों कक्षों में 5 चिकित्सकाें ने मरीजों को देखा। बताया कि कुल 415 मरीजों का उपचार किया। इनमें से करीब 220 मरीज बुखार से ग्रसित रहे। वहीं शहर के मोहल्ला श्रंगार नगर निवासी अभिनव को डेंगू पॉजिटिव निकला। उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया। अभिनव ने बताया कि शनिवार से बुखार आ रहा था। दवा ली थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यहां जांच हुई तो डेंगू बताया गया।
विज्ञापन

इसी वार्ड में भर्ती गांव घुटलई निवासी जौहर सिंह ने बताया कि 3 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में दवा ली लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। काॅलेज में बुधवार को दिखाने आए। जांच में डेंगू आया। चिकित्सक ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed