फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2 injured in scooter-auto collision

Etah News: स्कूटी-ऑटो की टक्कर में 2 घायल

Thu, 06 Feb 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
2 injured in scooter-auto collision
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।  - फोटो : मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
एटा। घर से नामकरण करने के लिए निकले पंडितजी की स्कूटी रास्ते में ऑटो की चपेट में आ गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां उपचार चल रहा है। एक साइकिल सवार भी इस हादसे में घायल हुआ है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 6 घायल हुए हैं। इनमें से 2 को हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर के बापू नगर निवासी कालीचरण ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह एक यजमान के घर पर नामकरण संस्कार करने जा रहे थे। घर से निकलकर शिकोहाबाद रोड पर पहुंचे ही थे, कि एक ऑटो की चपेट में आ गए। मेरे साथ ही सामने जा रहा एक साइकिल सवार भी चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मुझे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साइकिल सवार के हल्की चोट आई थी और वह अपने घर चला गया। थाना पिलुआ क्षेत्र में गांव भदुआ के पास नगला गूलर निवासी विजय कुमार की बाइक दूसरी बाइक की चपेट में आ गई। जिसके कारण विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बुधवार को देर रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में शेखर निवासी वृंदावन, कल्पना और उर्मिला निवासी नगला दत्ती थाना मिरहची, बबलू निवासी शाहपुर मिलावली और संतोष तिवारी निवासी शृंगार नगर घायल हुए हैं। शेखर और बबलू को आगरा रेफर किया गया है, शेष का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed