फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2 head warders suspended in case of prisoner's death

Etah News: बंदी की मौत के मामले में 2 हेड वार्डर निलंबित

Thu, 02 May 2024 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 May 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
2 head warders suspended in case of prisoner's death
एटा। जिला कारागार में 29 अप्रैल की रात कैदी साजिद निवासी हिंदू नगर का शव फंदे पर लटका मिला था। जिसके बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। जेल प्रशासन की ओर से बताया गया था कि बंदी ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई। हालांकि इसमें लापरवाही मानते हुए दो हेड वार्डर निलंबित किए गए हैं। एक पर विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि लापरवाही पाए जाने पर हेड वार्डर को निलंबित किया गया है। वहीं एक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एक जेलर व तीन डिप्टी जेलर के बयान भी दर्ज कि गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में बैरक प्रभारी अशोक शर्मा व पाकशाला प्रभारी अरविंद पाठक की लापरवाही सामने आई है। इन दोनों को निलंबित किया गया है। वहीं हेड वार्डर दीपचंद के खिलाफ भी विभागीय जांच की जाएगी। बताया कि मंगलवार को डीआईजी जेल आरएन पांडेय ने जेल का निरीक्षण किया। उनके द्वारा एक जेलर व तीन डिप्टी जेलर के बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन

अमित चौधरी ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वह एक माह में जांच पूरी कर मामले की रिपोर्ट देंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रारंभिक जांच में जो भी तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर कार्रवाई की गई है। परिजन की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
यह रही कर्मचारियों की लापरवाही
जेल अधीक्षक ने बताया कि अगर बैरक प्रभारी अशोक शर्मा सतर्क रहते तो साजिद वहां से बाहर नहीं निकलता। वहीं पाकशाला प्रभारी अरविंद पाठक अगर पाकशाला को बंद करते समय अंदर सब कुछ देखकर निकलता तो घटना नहीं होती। ऐसे में साजिद को फंदा लगाने का मौका ही नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed