{"_id":"682f4a25dd6514c6a7023df2","slug":"190-samples-failed-food-department-collected-fine-of-rs-177-lakh-etah-news-c-163-1-eta1001-133899-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 190 नमूने फेल, खाद्य विभाग ने वसूला 177 लाख रुपये का अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 190 नमूने फेल, खाद्य विभाग ने वसूला 177 लाख रुपये का अर्थदंड
Thu, 22 May 2025 09:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 22 May 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में खाद्य विभाग द्वारा सशक्त अभियान चलाया गया। पिछले चार माह में 362 नमूने एकत्र किए गए, जिसमें से 190 नमूने परीक्षण में फेल पाए गए।
वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इन नमूनों के परीक्षण के बाद दोषी विक्रेताओं व उत्पादकों के विरुद्ध 117 प्रकरणों में कानूनी कार्रवाई करते हुए 177 लाख का अर्थदंड वसूल किया है। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा और बाजार में मिलावटखोरी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस पूरी प्रक्रिया के कुशल पर्यवेक्षण व समन्वयन की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश को सौंपी गई थी। यह अभियान जिले में शासन की मंशानुसार संचालित हो सका। वहीं, आयुक्त अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह द्वारा एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एक अत्यंत संवेदनशील विषय है, जिसका सीधा प्रभाव आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ता है। एडीएम प्रशासन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अनुकरणीय कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि जिले में मिलावटी व अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्त नियंत्रण स्थापित हो।
भविष्य में विशेष छापेमारी और नमूना परीक्षण को और अधिक तीव्र किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया गया है कि मिलावटखोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और शुद्धता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।