फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   18 injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में 18 घायल

Fri, 14 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 14 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
18 injured in road accidents
सड़क दुर्घटनाओं में 18 घायल - फोटो : अमर उजाला
सड़क दुर्घटनाओं में 18 लोग घायल हो गए। घायलों को भर्ती कराया गया। अलीगंज में सवारियों से भरा टेेंपो पलटने से सवारियां जख्मी हो गईं। तो पटियाली में बाइक की भिड़ंत हो गई।  
विज्ञापन

एटा के गंजडुंडवारा मार्ग पर गुरुवार रात दो तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। देर रात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में जवाहरपुर निवासी अनिल और विजयपाल, गुंजन, राधे और अभिलाश शामिल हैं। घायल अनिल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। नगला बीना गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायल विकलेश, राजेश, मदनलाल और नेत्रपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से राजेश को आगरा रेफर कर दिया गया है। वहीं मिरहची थाना क्षेत्र के रसूलपुर गठौली में मारपीट के दौरान छोटेलाल और जयमाला घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्तीं कराया है। महताबगढ़ी गांव में हुई मारपीट में राजपाल की पत्नी सुशीला और देवेंद्र की पत्नी सरोज मारपीट में घायल हो गईं।
विज्ञापन

अलीगंज में नदराला जा रहा सवारियाें से भरे टेंपो में मैनपुरी रोड पर तेज रफ्तार की साइड लगने से टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार 11 यात्री घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने टेंपो में सवार लहूलुहान यात्रियों को निकालकर पुलिस को सूचना देकर बुलाया। घायलों में नगला पोती निवासी शिवम, नटुआपुर निवासी नेत्रपाल, दहेलिया पूठ निवासी रामतीरथ, मायादेवी, महाकुमारी, हाकिम, बिहार प्रांत निवासी भट्ठा मजदूर रेनू देवी, अलीगपुर निवासी सपन्रू, बहोरपुर फर्रुखाबाद निवासी वीना, खानपुर निवासी रामकिशोरी, झकरई निवासी अखिलेश शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटना कर भागी प्राइवेट बस की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाली के पियारमपुर में भगवान सिंह, सुनील खेत से धान की कटाई करके वापस लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।   



सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत से शोक
एटा (ब्यूरो)। समायोजित शिक्षामित्र शिक्षिका अलका यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से शिक्षकों में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के संरक्षक राजेश यादव की मौत की सूचना मिलते ही सभी अस्पताल पहुंच गए। इनमें संरक्षक राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनेाज यादव, हरिओम प्रजापति, एसके राजपूत, सुनील चौहान, मो.इशाक, जितेंद्र यादव, विवेक यादव, सुदर्शन आदि प्रमुख हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व एक और शिक्षामित्र शिक्षिका की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed