{"_id":"5cf40949bdec22070e2bd7ff","slug":"15594970298-etah-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में डायरिया से महिला की मौत, दो सौ लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में डायरिया से महिला की मौत, दो सौ लोग बीमार
विज्ञापन
डायरिया के मरीज अस्पताल में भर्ती
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निधौलीकलां विकास खंड के गांव रामनगर में करीब दो सैकड़ा लोग डायरिया की चपेट में आ गए। डायरिया फैलने से गांव में खलबली मच गई। समय से उपचार न मिल पाने के चलते एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक अधेड़ को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना पर चिकित्सकों की तीन टीमें गांव पहुंच गई और पीड़ितों का उपचार शुरू किया।
गांव रामनगर के हर परिवार में से दो-चार सदस्य डायरिया के शिकार हैं। डायरिया की वजह से अशर्फी देवी पत्नी कुंवरपाल की मौत हो गई है। जबकि डायरिया से गंभीर हालातों से जूझ रहे रामस्वरूप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव में फैले डायरिया की सूचना स्वास्थ्य अधिकारियों को पूर्व विधायक अमित गौरव टीटू की ओर से दी गई।
सूचना मिलने के बाद गांव में तीन स्वास्थ्य टीमों को भेजकर उपचार कराया गया है। डॉ. उत्सव जैन, डॉ. अजीत यादव और डॉ. राहुल यादव को अलग-अलग टीम को नेतृत्व सौंपा गया था। साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट को भी गांव में लगाना पड़ा था। देर शाम तक तीनों टीमों गांव में डायरिया से परेशान लोगों को उपचार करने में जुटी रही।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया है कि स्वास्थ्य टीमों ने गांव में पहुंचकर लोगों का उपचार दिया है। अधिक गर्मी की वजह से गांव के लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। उनको समुचित उपचार दिया जा रहा है।