फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   15 goats killed by passenger train near Ajmatganj railway underpass

Etah News: अजमतगंज रेलवेअंडरपास के पास पैसेंजर ट्रेन से 15 बकरियां कटीं

Mon, 23 Dec 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
15 goats killed by passenger train near Ajmatganj railway underpass
मारहरा। क्षेत्र के गांव अजमतगंज के रेलवे अंडरपास के पास सोमवार को मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन से 15 बकरियां कटकर मर गईं। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है।
विज्ञापन

मारहरा निवासी इस्लाम रोज की तरह अपनी बकरियां चराने अजमतगंज के पास गए थे। दोपहर के समय ट्रेन के गुजरने की आवाज सुनकर बकरियां घबरा गईं और पटरी पार करने लगीं। अचानक आई ट्रेन ने 15 बकरियों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से अंडरपास पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास के पास पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed