{"_id":"69e12f536f0ead7c700d5285","slug":"12-days-before-marriage-young-man-dies-due-to-electric-shock-etah-news-c-163-1-eta1013-149311-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शादी से 12 दिन पहले करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शादी से 12 दिन पहले करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मारहरा। क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ में बुधवार की रात बिजली का फेस ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी 28 अप्रैल को शादी थी। बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया गांव हमीरगढ़ का नरेंद्र (25) परिवार का बड़ा बेटा था। वह नासिक में आढ़त पर नौकरी करता था। उसकी 28 अप्रैल को शादी थी। बरात निधौलीकलां क्षेत्र में जानी थी। इसी सिलसिले में वह वह अवकाश पर घर आया हुआ था।
बुधवार की रात को घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से फेस में खराबी आने घर की लाइट नहीं आ रही थी। वह उसे ठीक कर रहा था। अचानक करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घबराए परिजन उसे लेकर कासगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर सुबह पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।