फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सीएम फाइल

सीएम फाइल

Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
सीएम फाइल
सीएम
विज्ञापन

एटा में ढाई घंटे रहेंगे सीएम, अंतिम चरण की तैयारियों में जुटे अधिकारी
- दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आने की संभावना, 5 बजे चले जाएंगे वापस
- कार्यक्रम स्थल सैनिक पड़ाव पर दिन भर चलती रहीं तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के समय को लेकर संशय खत्म नहीं हो रहा है। लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो सीएम एटा में करीब ढाई घंटे रहेंगे। वह दो बजकर 30 मिनट पर यहां आ जाएंगे और करीब पांच बजे वापसी करेंगे। सीएम के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर अधिकारी दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। डीएम व एसएसपी ने रविवार को भी कार्यक्रम स्थल सैनिक पड़ाव का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा दिन भर बैठकों का दौर भी चलता रहा।
लग गईं कुर्सी, सज गया पांडाल
सीएम के कार्यक्रम स्थल सैनिक पड़ाव पर तैयारियां देर रात चलतीं रहीं। यहां पर पांडाल सजकर तैयार हो गया है। कुर्सियां लग गईं हैं। करीब 20 हजार से अधिक लोगों का इंतजाम किया जा रहा है। पार्किंग के लिए दोहरी व्यवस्था की गई है। एक पार्किंग वीआईपी लोगों के लिए रहेगी वहीं दूसरी आमजन के लिए। आमजन की पार्किंग जीटी रोड पर जबकि वीआईपी पार्किंग शिकोहाबाद रोड की तरफ बनाई गई है।
विज्ञापन

हेलीपैड पर नहीं घुस पाएंगे जानवर
अक्सर सीएम या वीआईपी कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड पर जानवरों के आने की शिकायत रहती है। इसके चलते ही प्रशासन ने इस बार हेलीपैड ही नहीं पूरे ग्राउंड पर बल्लियां लगाने के साथ ही जाली भी लगवाई हैं। जिससे किसी भी तरह जानवर अंदर न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी उड़ी तो खैर नहीं
कार्यक्रम स्थल पर चारों तरफ मिट्टी ही है। इसके चलते अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पानी का छिड़काव होता रहे। सीएम के आने से एक घंटे पहले भी स्प्रिंकलर के द्वारा छिड़काव किया जाएगा। वहीं रविवार को भी पूरे दिन पानी के छिड़काव के बाद रोलर से मिट्टी दबाने का कार्य चलता रहा। निरीक्षण पर आए डीआईजी और कमिश्नर ने भी सख्त निर्देश दिए थे कि कार्यक्रम के दौरान मिट्टी नहीं उड़नी चाहिए।
26 को बंद रहेंगे प्रमुख मार्ग
26 को सीएम जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके चलते फर्रुखाबाद से एटा आने वाला ट्रैफिक बंद रहेगा। यहां से आने वाले वाहन अलीगंज से पटियाली, पटियाली से अलीगढ़ होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। इसके अलावा अलीगंज से आगरा जाने वाला ट्रैफिक भी बंद रहेगा। इस ट्रेफिक को बागवाला करतला चौराहे से आसपुर सकीट होते हुए शिकोहाबाद रोड से होते हुए आगरा की ओर निकाला जाएगा।

मंच से 50 फुट दूर होगी जनता
सीएम की जनसभा के लिए जर्मन हैंगर तकनीक का 2800 वर्ग फुट का पांडाल तैयार किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए 40 फिट की डी बनाई गई है। इसके बाद मीडिया कर्मियों को स्थान मिलेगा। इसके बाद जनता के लिए कुर्सिंया लगाईं गईं हैं। वहीं मंच को भी विशेष रूप से सुसज्जित किया जा रहा है। मंच पर गिने चुने लोग ही पहुंच सकेंगे।
अंकित गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed