फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   100-bed hospital to be constructed for the treatment of children: Minister in-charge

बच्चों को बचाने के लिए बनेगा 100 बेड का अस्पताल : प्रभारी मंत्री

Mon, 24 May 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
100-bed hospital to be constructed for the treatment of children: Minister in-charge
एटा। राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उप्र शासन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में वार्ता के दौरान कहा कि जनपद में 100 बेड का अस्पताल बच्चों के लिए बनाया जाएगा। जहां 50 बेड आईसीयू के रहेंगे। सभी को बेहतर इलाज दिया जाएगा। वहीं कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर बेड की पर्याप्त व्यवस्था है। एमसीआई के निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज शुरू हो सकेगा। प्रभारी मंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार जैन से कॉॅलेज के संचालन को लेकर वार्ता की। प्रभारी मंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी की। उन्हें बताया गया अब तक 417666 सैंपलिंग जांच के लिए कराई गई हैं।
विज्ञापन

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 64739 लोगों को सिंगल डोज और 11722 लोगों को दो डोज लग चुकी हैं। डीएम डॉ. विभा चहल ने बताया कि जनसामान्य को कोविड टीकाकरण कराने एवं भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया। 91 अधिकारियों ने 273 ग्रामों में खुली बैठक के माध्यम से जनसंवाद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अथवा घर से बाहर बिना मास्क निकलने वाले, सार्वजनिक स्थान पर अथवा घर से बाहर थूकने पर जुर्माना वसूला जा रहा है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, महामंत्री सुशील गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘होम आइसोलेट मरीजों को कॉल कर ले जानकारी’
प्रभारी मंत्री ने कोविड कमांड कट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि होम आइसोलेट मरीजों को नियमित कॉल कर जानकारी ली जाए। कर्मचारियों से कॉल आने पर उसके निस्ताकरण आदि के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed