फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dhananjay singh wife detained in maid murder

नौकरानी मर्डर: सांसद धनंजय सिंह गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2013 03:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Nov 2013 03:52 AM IST
विज्ञापन
dhananjay singh wife detained in maid murder

नई दिल्ली के संसदीय आवासीय फ्लैट में रहने वाले बाहुबली बसपा सांसद धनंजय सिंह के सरकारी आवास में नौकरानी राखी की पीटकर हत्या कर दी गई। सांसद के दूसरे नाबालिग नौकर ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी डॉ. जागृति सिंह ने नौकरानी की हत्या की है।

विज्ञापन


आरोप है कि सांसद की पत्नी कई दिन से नौकरानी के साथ मारपीट कर रही थी। नौकरानी के सिर व सीने समेत पूरे शरीर पर चोट के काफी निशान हैं। उसे गर्म प्रेस, डंडे, लोहे की रोड व हिरण के सींग से मारा गया।
विज्ञापन


नाबालिग नौकर के साथ भी मारपीट की जाती थी। उसके भी शरीर पर भी चोटों के काफी निशान हैं। नई दिल्ली जिला डीसीपी एसबीएस त्यागी ने बताया कि डॉ. जागृति सिंह के खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और जेजे एक्ट आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने बताया कि डॉ. जागृति सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सांसद से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जौनपुर (यूपी) से बसपा सांसद साउथ एवेन्यू के सरकारी आवास नंबर 175 में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी राममनोहर लोहिया अस्पताल में डेंटल डॉक्टर (सीनियर रेजीडेंट) हैं। उनके यहां 24 परगना (कोलकाता) निवासी राखी (35) और वाराणसी (यूपी) निवासी रामसिंह (17, परिवर्तित नाम) काम करते थे। आरोप है कि सांसद की पत्नी द्वारा नौकरानी व नौकर के साथ कई दिन से मारपीट की जा रही थी।

राखी की बहुत बेरहमी से पिटाई की गई थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि डॉ. जागृति सिंह ने छोटी दिवाली वाले दिन सांसद को राखी से मारपीट करने की सूचना दी थी। जागृति सिंह ने सांसद को सोमवार सुबह करीब आठ बजे बताया कि राखी की मौत हो गई है।

सांसद जौनपुर से सोमवार रात को दिल्ली पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, नौकरानी का शव 20 घंटे से ज्यादा समय तक सरकारी आवास के सर्वेंट क्वार्टर में पड़ा रहा।

चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने शव को लेडी हार्डिंग अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा, जिसके गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, नौकर राम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि मौके से सबूत मिटाने के साक्ष्य मिले हैं।


सांसद धनंजय सिंह भी गिरफ्तार
इस मामले में सांसद धनंजय सिंह को भी मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने इसकी पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, सांसद को आईपीसी की धारा 201 यानी सबूतों से छेड़छाड़ और जेजे एक्ट यानी नाबालिग नौकर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed