फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Zaid Siddiqui and Kumkum Bharti won in badminton

Deoria News: बैडमिंटन में जैद सिद्दीकी और कुमकुम भारती ने बाजी मारी

Thu, 02 Nov 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Zaid Siddiqui and Kumkum Bharti won in badminton
विजयम स्कूल में खख्कूद प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभाग करते बच्चेक्रेडिट आयोजक
-विजयम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तहसील क्षेत्र के नारायणपुर स्थित विजयम् पब्लिक हाईस्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिन तक चले खेलकूद समारोह में बच्चों ने बैडमिंटन, वॉलीबाल, फुटबाल, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्सी कूद, खो-खो आदि खेलों में हुनर दिखाया। बैडमिंटन में बालक वर्ग में जैद सिद्दीकी तथा बालिका वर्ग में कुमकुम भारती ने बाजी मारी। खो- खो प्रतियोगिता में अनु साहनी की टीम विजयी रही। फुटबाल मैच में जैद सिद्दीकी की टीम ने सनी की टीम को पराजित किया। वॉलीबाल मैच में विनय यादव की टीम ने नवीन भारती की टीम को शिकस्त दी। शतरंज प्रतियोगिता में रिशू साहनी ने मधु शर्मा को पराजित किया। वहीं कैरम के शानदार मुकाबले में वैश और सचिन ने आर्यन शर्मा और कृष्णा यादव को पराजित किया। रस्सी कूद प्रतियोगिता में अंशु साहनी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
बालिकाओं के खेलकूद में बैडमिंटन का खिताब अनुष्का यादव को मिला। दौड़ में प्रियंका ने बाजी मारी। लंबी कूद में कुमकुम भारती तथा कबड्डी में अनु साहनी की टीम ने निशु यादव की टीम को पराजित किया। कबड्डी जूनियर में आंचल यादव ने पूजा यादव की टीम को शिकस्त दी। नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया। इसमें फ्राॅग रेस, स्पून रेस व सैक रेस का आयोजन किया गया। बाधा दौड़ में जैद सिद्दीकी ने तथा कुमकुम भारती ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्कूल के गेम टीचर सुखसागर शुक्ला ने बच्चों को खेल की बारीकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अश्विनी द्विवेदी ने कहा कि खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है और साथ ही साथ शारीरिक और मानसिक ऊर्जा की प्राप्ति भी होती है। बच्चों के जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की भी महती आवश्यकता है। इसमें पवन साहनी, आरएस यादव, शुभम तिवारी, बसंत यादव, एसके राव, केएम उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed