{"_id":"6af75f3f848aa968ab0d0e37","slug":"accusation-of-enticing-and-abducting-a-teenage-girl-deoria-news-c-208-1-deo1049-196553-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
Sat, 14 Nov 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी के भाई ने रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर केवटान टोला निवासी विवेक निषाद पर आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र के अनुसार, 11 नवंबर की शाम करीब पांच बजे आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। भाई ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बहन की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने 12 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को जांच सौंपी है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद