{"_id":"6af75f75ef8242331606f43a","slug":"dap-missing-from-cooperatives-deoria-news-c-208-1-deo1045-196558-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: समितियों से डीएपी गायब, निजी दुकानों पर 1600 रुपये में मिल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: समितियों से डीएपी गायब, निजी दुकानों पर 1600 रुपये में मिल रही
Sat, 14 Nov 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। रबी फसलों की बुवाई का समय चल रहा है मगर किसानों को समितियों पर डीएपी नहीं मिल रही है। सस्ती दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई सहकारी समितियां खाली पड़ी हैं। ऐसे में किसान मजबूरी में निजी दुकानों से 1600 रुपये कीमत पर डीएपी खरीद रहे हैं। निजी दुकानदारों पर खाद के साथ अन्य उत्पाद जबरन देने का भी आरोप लग रहा है।
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, भागलपुर ब्लॉक में खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए 12 सहकारी समितियां बनाई गई हैं। इनमें दो समितियों का लाइसेंस निलंबित होने से सिर्फ 10 समितियां ही संचालित हैं। इसके बावजूद किसी भी क्रियाशील समिति पर डीएपी की एक बोरी भी उपलब्ध नहीं है।
नवंबर का आधा महीना बीत चुका है। गेहूं, सरसों और मटर की बुवाई के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। डीएपी की कमी से बुवाई प्रभावित होने की आशंका है। धर्मेर गांव के बबलू तिवारी ने बताया कि दो दिन से समिति के चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिली। मजबूरी में निजी दुकान से 1600 रुपये में बोरी खरीदनी पड़ी, जबकि समिति पर इसकी कीमत 1350 रुपये है।
विज्ञापन
देवसिया के राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि दुकानदार डीएपी के साथ जिंक और अन्य दवाएं जबरन दे रहे हैं। किसानों ने डीएम और जिला कृषि अधिकारी से खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने की मांग की है।
एआर कोआपरेटिव रणविजय सिंह ने बताया कि जनपद में जल्द ही खाद की दो रैक आने वाली हैं। इसके बाद सभी समितियों पर खाद पहुंचा दी जाएगी।