Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The list of UP Board examination centers may be released after Chhath.

Deoria News: छठ बाद जारी हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची

Sat, 14 Nov 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 14 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The list of UP Board examination centers may be released after Chhath.
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जिले में 174 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। जिला स्तरीय समिति ने आपत्तियों के निस्तारण और तहसील स्तरीय समिति से परीक्षण कराने के बाद संशोधित केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दी है। अब बोर्ड की ओर से इस सूची को छठ बाद वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले यूपी बोर्ड ने 26 अक्तूबर को परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी की थी। इसमें जिले के 160 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया था। सूची जारी होने के बाद विद्यालयों की ओर से केंद्रों को लेकर 200 से अधिक आपत्तियां और प्रत्यावेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दिए गए थे। इनके निस्तारण के लिए तहसील स्तरीय समितियों से विद्यालयों का परीक्षण कराया गया। इसके बाद जिला स्तरीय समिति ने सभी आपत्तियों पर विचार कर संशोधित प्रस्ताव तैयार किया।
विज्ञापन

संशोधित सूची में अंतरिम सूची से 13 विद्यालयों को हटा दिया गया है, जबकि 27 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस तरह पहले निर्धारित 160 केंद्रों की संख्या बढ़कर अब 174 हो गई है। जिला स्तरीय समिति ने निर्धारित समय सीमा के तहत सात नवंबर को बोर्ड को संशोधित सूची भेज दी है। हालांकि, इसके लिए छह नवंबर अंतिम तिथि बोर्ड द्वारा निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 1.15 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी शामिल हैं। बोर्ड की ओर से संशोधित सूची जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों की स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती और परीक्षा संबंधी अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।



...
कोट

बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची के खिलाफ आई आपत्तियों का परीक्षण जिला स्तरीय समिति ने किया है। इसके बाद समिति ने 13 विद्यालयों को सूची से हटा दिया और 27 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अंतिम सूची में कुल 174 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। यूपी बोर्ड को यह सूची भेज दी गई है।
- हरिश्चंद्र नाथ, जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed