फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth suicided in garunpar

कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 09 Oct 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
youth suicided in garunpar
कमरे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

गरुणपार मोहल्ले का रहने वाला था नीरज गुप्त
परिवारवालों ने बताया की नशे का आदी था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गरुणपार मोहल्ला निवासी एक युवक ने मंगलवार की रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गरुणपार मोहल्ला निवासी विश्वनाथ गुप्त किराए पर रिक्शा चलवाते हैं। उनका छोटा बेटा नीरज गुप्त (32) गोवा में वेल्डिंग का काम करता था। रक्षाबंधन के त्योहार में वह घर आया। तभी से यहीं रह रहा था। परिवारवालों का कहना है कि नीरज में नशे की लत थी। जब जहां मर्जी करता जाता था और लौटने पर अपने कमरे को अंदर से बंद कर सो जाता था। मंगलवार की देर शाम को भी वह घर लौटने के बाद कमरे में गया और कमरा अंदर से बंद कर छत के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। परिवारवालों ने खिड़की के रास्ते उसे कुंडे में लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। शव परिवारवालों को सौंप दिया गया। मृतक का बड़ा भाई राजकुमार यहीं काम करता है तो मझला भाई आकाश विदेश में रहता है। बेटे की मौत से आहत मां फूलमति देवी के आंख से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। वह नशे की लत में डूबा रहता था। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

छत से गिरकर अधेड़ की मौत
भटनी। छत से गिरकर सोमवार रात एक अधेड़ की मौत हो गई। भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा तिवारी गांव निवासी महातम यादव (55) सोमवार रात भोजन के बाद छत पर सोने चले गए। आधी रात को लघुशंका के लिए वह उठे। छत पर रेलिंग न होने से पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। जानकारी पर परिजन उन्हें एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि उन्हें आंख से कम दिखाई देता था। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि परिजनों से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान चौकीदार की मौत
लार। घर के पास गिरने से गंभीर रूप से घायल नगर के धवरिया वार्ड निवासी गेनालाल प्रसाद (65) की मंगलवार की रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गेनालाल प्रसाद चौकीदार थे। मंगलवार को वह किसी काम से बाजार गए थे। लौटते समय घर के पास लड़खड़ा कर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें अचेतावस्था में देख सीएचसी लार पहुंचा, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed