फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth participated in tiranga run

तिरंगा लेकर जज्बे के साथ पांच किमी दौड़े युवा, कृषि मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 13 Aug 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
youth participated in tiranga run
रुद्रपुर मोड़ से सोनूघाट तक तिरंगा रन में शामिल कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद डॉ रमापति रा - फोटो : DEORIA
तिरंगा लेकर जज्बे के साथ पांच किमी दौड़े युवा, कृषि मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

देवरिया/सोनूघाट। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से ‘मेरा तिरंगा-मेरा अभिमान-मेरी पहचान’ तिरंगा रन का आयोजन हुआ। हाथ में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर के रुद्रपुर मोड़ से सोनूघाट चौराहे तक देशभक्ति की अलख जगाई।
सुबह करीब साढ़े छह बजे तिरंगा रन को कृषि मंत्री कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने तिरंगा को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया। कहा कि तिरंगा प्रत्येक नागरिक के स्वाभिमान को प्रकट करता है। सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा रन ने साबित कर दिया कि प्रत्येक जनपदवासी के दिल में तिरंगा है। जन-जन में देशभक्ति का भाव है।
विज्ञापन

विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने तिरंगा रन को ऐतिहासिक करार दिया। कार्यक्रम की अगवानी रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने की। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं ने मनोहारी आकृति बनाई। तिरंगा रन में प्रतिभाग करने वाले लोगों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अवसर अमर बलिदानियों को याद करने का है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद का तिरंगा गीत भी लॉंन्च किया। गीत को संगीत निर्देशक सोमित शर्मा ने कंपोज व आवाज दी है। तिरंगा रन में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ आदि शामिल रहे।
जबकि अमृत महोत्सव पर लोक निर्माण विभाग ने शहर के सुभाष चौक से तिरंगा यात्रा निकाली। सीडीओ रवींद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान एसई जीएसवर्मा, एक्सईएन आरके सिंह, एसके सिंह, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे ।
ग्रामीण क्षेत्रों में गगनभेदी नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा
देवरिया। तिरंगा यात्रा शनिवार को ग्रामीण इलाकों में विभिन्न जगहों पर निकली। गगनभेदी नारों के साथ हर राष्ट्रभक्ति गीत गूंज रहे थे।
देसही देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार, बेगम जलालुदीन गर्ल्स इंटर कालेज के छात्रों ने तिरंगा प्रभातफेरी निकाली। प्रबंधक मो. राशिद खां, संरक्षक सोहन राव, प्रधानाचार्य माधुरी सिंह, मुस्ताक अहमद मौजूद रहे। खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुखुंदू में विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान भारत माता के जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहा।
बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, जनता उमा विद्यालय महुआरी, सखी समूह पथरदेवा, संविलियन विद्यालय पथरदेवा, आंगनबाड़ी पथरदेवा की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीईओ गोपाल मिश्र ने पुरस्कृत किया। रैली में मदसूदन मणि, सफीक अहमद, रमेश तिवारी, नरेंद्र सिंह, शमशाद अहमद, गोपाल मिश्र, शीतल दुबे, सज्जाद अहमद आदि मौजूद रहे। पथरदेवा प्रतिनिधि के अनुसार, ग्लोबल ओरिएंटल पब्लिक स्कूल पथरदेवा प्रबंधक शमशाद अहमद ने बताया कि शिक्षक और विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली। छात्र नियामत अंसारी ने राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया।
प्रभात फेरी के बाद हुई रंगोली प्रतियोगिता
बघौचघाट। उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रभात फेरी के बाद रंगोली प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने प्राकृतिक फूलों, पत्तियों से रंगोली बनाई। निर्णायक मंडल में हेना वारसी, रोशन आरा ख़ातून, हरेराम प्रजापति और अनुराधा मद्धेशिया शामिल रहे। कक्षा 7 व 8 को संयुक्त रूप से विजेता और कक्षा 6 को उप विजेता घोषित किया गया।
कक्षा 8 की बालिका काजल यादव, सलोनी, वंदना, रागिनी, दिव्या, कामिनी व कक्षा 7 की प्रियंका, मधु, सुहानी, आयुषी, परी तथा कक्षा 6 की कृति, मधु अंजली, रितु, सुनीता, निक्की, सुगंती व चांदनी ने अपने कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बघौचघाट रामबिलास यादव रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य, प्रधानाध्यापक रमावती राय, अशरफ अली खान, वीरेंद्र मिश्र सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रवींद्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय घुंडीकुंड कला में कंप्यूटर कक्ष का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामवृक्ष कुंवर के नाम पर किया गया। गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि देश के वीर सपूतों की कुर्बानी से हमें आजादी मिली है। इस दौरान डॉ. राहुल कुमार, डॉ. एकता वर्मा, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed