{"_id":"5eb18b9f8ebc3e90731e62f7","slug":"youth-murdered-woman-salempur-news-gkp350232387","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी गॉव का युवक निकला महिला का कातिल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी गॉव का युवक निकला महिला का कातिल, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी गांव का युवक निकला कातिल, गिरफ्तार
एकडंगा में महिला की हत्या कर झाड़ी में फेंकने का मामला
रात में महिला ने फोन कर युवक को बुलाया था खेत में
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। पुलिस की जांच में पड़ोसी गांव का युवक ही महिला का कातिल निकला है। पुलिस ने रजवल गांव के दो युवकों को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी ने जुर्म भी कुबूल कर लिया है। हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है।
एकडंगा गांव निवासी शंकर पासवान की बेटी रीमा (22) का शव गांव की ही झाड़ी में बच्चों ने देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल की तो हत्या होने की पुष्टि हुई। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने रजवल गांव के दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया। कड़ाई करने पर एक युवक ने हत्या करने का गुनाह भी कबूल कर लिया। पुलिस की मानें तो आरोपी युवक व महिला में प्रेम-प्रसंग था। आपस में बातचीत जारी रखने के लिए युवक ने उसे मोबाइल दिया था। बाद में किसी बात पर दोनों की अनबन हो गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना की रात में महिला ने अपने मोबाइल से फोन कर युवक को बुलाया। जहां किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज युवक ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि महिला की हत्या करने वाला रजवल गांव का युवक है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।