{"_id":"6aee2adac3c7b15ea1082ee7","slug":"youth-killed-four-injured-in-collision-between-two-bikes-deoria-news-c-208-1-deo1025-196117-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल
Sat, 07 Nov 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
लार रोड। बरहज क्षेत्र के रामपुर कोटवा के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बढ़या हरदो निवासी गुड्डू प्रसाद (35) की मौके पर मौत हो गई। उनकी बेटी पायल (10) गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी बेटी चंचल (8) को हल्की चोटें आईं।
दूसरी बाइक पर सवार बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी विशाल ठठेरा और सन्नी ठठेरा भी घायल हुए। जानकारी के अनुसार, गुड्डू प्रसाद मूल रूप से बढ़या हरदो गांव के रहने वाले थे। वह पत्नी लीला और परिवार के साथ ससुराल टीकर में रहते थे। उनकी दोनों बेटियां लार टाउन स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करती हैं।
गुड्डू बेटियों को लार टाउन से गांव बढ़या हरदो ले गए थे। वहां कुछ देर रुकने के बाद वे बाइक से ससुराल टीकर जा रहे थे। रामपुर कोटवा के पास बरहज की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुड्डू की मौके पर मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पायल का उपचार बरहज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दूसरी बाइक पर सवार विशाल ठठेरा और सन्नी ठठेरा को भी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की खबर मिलते ही गुड्डू के परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी लीला सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।