{"_id":"644184433a9a0999a90ad7b6","slug":"youth-injured-in-bike-collision-dies-deoria-news-c-7-1-133276-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर हुई दुर्घटना, मेडिकल काॅलेज ले जाते समय युवक ने दम तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार,देवरिया। गौरी बाजार हाटा मार्ग पर पचोहिया नहर पुलिया के समीप बुधवार को देर शाम बगल के चौराहे से सब्जी खरीद कर घर लौट रहा साइकिल सवार युवक बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। देवरिया जिला चिकित्सालय से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाते समय बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार अपने दो भाइयों में छोटे ग्राम करजहीं निवासी विश्राम विश्कर्मा 45 वर्ष बाहर रहकर मजदूरी करते थे। एक माह पूर्व होली पर पर वह घर आए थे। बुधवार शाम साइकिल पर सवार होकर बगल के ककवल चौराहे पर सब्जी खरीदने गए थे। देर शाम घर लौटते समय पचोहिया नहर पुलिया के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस तथा ग्रामीण बेहोशी की हालत में उन्हें उपचार के लिए सीएससी गौरी बाजार ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय देवरिया तथा बाद में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के पश्चात बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।