{"_id":"6aa999f894db0872830bfdcb","slug":"saryu-water-level-drops-below-the-danger-mark-in-bhagalpur-deoria-news-c-208-1-deo1045-191891-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भागलपुर में सरयू खतरा बिंदु से नीचे पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भागलपुर में सरयू खतरा बिंदु से नीचे पहुंची
Wed, 16 Sep 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर घटाव के बाद नदी खतरा बिंदु से नीचे पहुंच गई है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, मंगलवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 63.95 मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 29 सेमी की कमी आई है।
तुर्तीपार गेज पर नदी का खतरा बिंदु 64.01 मीटर है। इससे नदी छह सेमी नीचे बह रही है। नदी का पानी ऊपरी इलाकों से तेजी से निकल रहा है। इससे तटवर्तीय गांवों के लोग राहत महसूस कर रहे हैं मगर पलटवार की चिंता भी सता रही है। कटान को लेकर बाढ़ खंड के अधिकारी लगातार कटान स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं।
बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। कटान स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।