फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One day's salary of the SE and PD, who were absent from the DISHA meeting, has been withheld.

Deoria News: दिशा की बैठक में अनुपस्थित एसई और पीडी का एक दिन वेतन रोका गया

Wed, 16 Sep 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
One day's salary of the SE and PD, who were absent from the DISHA meeting, has been withheld.
देवरिया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर सह-अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति, जल जीवन मिशन, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, पेंशन और शौचालय निर्माण समेत विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता और परियोजना निदेशक एनएचएआई का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अधिकारियों से सभी विकास कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में बने सभी शौचालयों के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करने, प्रचार-प्रसार कराने और व्यवहार परिवर्तन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने बिजली, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनसमस्याओं के जल्द निस्तारण और जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता और परियोजना निदेशक एनएचएआई के बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने महत्वपूर्ण बैठकों में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और दिए गए निर्देशों का समय से पालन कराने को कहा।

बैठक में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सांसद बांसगांव के प्रतिनिधि संजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजित आर शंकर और सीडीओ राजेश कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा कराई। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed