फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth injured in assault dies

Deoria News: मारपीट में घायल युवक की मौत

Thu, 20 Aug 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in assault dies
बैतालपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर रोड स्थित शर्मा ढाबा के पास सोमवार रात हुए हमले में गंभीर रूप से घायल अमित शर्मा (37) की बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका शव देवरिया मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में लाया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार रात बाइक सवार करीब पांच युवकों ने ढाबे के पास अमित शर्मा और रामशरण सिंह (42) पर रॉड व धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर अमित को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।
वहीं, देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती रामशरण सिंह को बृहस्पतिवार को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना के बाद से पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed