{"_id":"665a39c3738348f9910743f6","slug":"youth-found-hang-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-126867-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पंखे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पंखे से लटका मिला युवक का शव
Sat, 01 Jun 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक साल पहले ही हुई थी युवक की शादी, बघड़ा महुआरी गांव का रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। बृहस्पतिवार की रात पंखे से गमछे के सहारे लटका एक युवक का शव मिला। एक साल पहले युवक की शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
क्षेत्र के बघड़ा महुआरी गांव के रहने वाले अरविंद शर्मा (25 वर्ष) पुत्र भीम शर्मा को नशे की लत थी। बृहस्पतिवार को शराब के नशे में किसी बात पर घर के लोगों से विवाद हुआ। इससे नाराज होकर रात में आठ बजे के करीब अरविंद कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बीतने के बाद जब परिजन खाने के लिए बुलाने लगे तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। परिजनों ने जब पास जाकर देखा तो कमरे का फाटक भीतर से बंद था।
परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अरविंद का शव पंखे की कुंडी से गमछे के सहारे लटका था। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों की मदद से घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए और शव को नीचे उतारे। घटना के समय पत्नी नीलम मायके थी। पति के मौत की सूचना मिलते ही वह ससुराल पहुंच गई। मां लाखी देवी व पत्नी नीलम का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक युवक का शव फंदे से लटका शव मिला है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।