फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth drowned

Deoria News: भंगड़ा नाला में मछली मारने गए युवक की डूब कर मौत

Sun, 05 May 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
youth drowned
मृतक अमित उर्फ झुन्ना साहनी की फाइल फोट़ो
फोटो-
विज्ञापन

18 घंटे बाद मल्लाहों ने जाल की मदद से शव निकाला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम मठ दनउर में भंगड़ा नाले में मछली मारने गए 36 वर्षीय युवक अमित उर्फ झुन्ना साहनी पुत्र धर्मदेव साहनी की शुक्रवार की रात को डूब कर मौत हो गई। 18 घंटे बाद मल्लाहों ने अथक प्रयास से शनिवार को 8:00 बजे सुबह शव को जाल के सहारे ढूंढ़ निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक अमित उर्फ झुन्ना साहनी मछली मार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को सायं 4:00 बजे वह मछली मारने गांव के भंगड़ा नाले में उतरा और फिर बाहर नहीं आया। उसकी बाइक और शर्ट पैंट, गंजी, चप्पल आदि नदी के बाहर कोईला बाबा स्थान पर रखे मिले। देर रात को जब वह घर नहीं आया तो परिजन रात में ही खोजने उसे वहां पहुंचे और कपड़ा देखकर नदी में तलाशना शुरू किए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परंतु शव नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह मल्लाहों की टीम जाल लेकर भंगड़ा नदी में उतरी और शव को ढूंढ़ निकाला। शव मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ एसपी सिंह ने बताया कि शव मिल गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

इनसेट
चार बच्चों का पिता था

भाटपाररानी। मृतक अमित उर्फ झुन्ना साहनी अपने पिता धर्मदेव साहनी की दो संतानों में छोटा था। दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। वह अपने परिवार का भरण-पोषण मछली मारकर करता था। वह चार बच्चों का पिता था। बड़ा पुत्र दीपक 17, दिव्या साहनी 15, शुभम 13 और आयुष 11 वर्ष के हैं। पत्नी कुसुम देवी और माता हीरा मती देवी तथा पिता धर्मदेव साहनी का रोते-रोते बुरा हाल था। अमित की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed