{"_id":"65df864cf664d6d280087a14","slug":"youth-body-found-hang-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120336-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाई ने बहन के दुपट्टे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाई ने बहन के दुपट्टे से लटककर दी जान
Thu, 29 Feb 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के एकसरहा टोला की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के बलुआ गौरी गांव के एकसरहा टोला पर बुधवार की शाम एक युवक ने बहन के दुपट्टे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लार थाना क्षेत्र के बलुआ गौरी टोला के एकसरहा टोला के करन चौहान (25) पुत्र खरवन चौहान घर पर ही रहता था। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग लार बाजार करने गए थे। घर में करन व उसकी छोटी बहन मौजूद थी। बहन घर का काम निपटा रही थी। इसी बीच करन कमरे में बहन के दुपट्टे से फंदा बनाकर छत के कुंडी से लटक गया। कुछ समय बाद बहन बकरी बांधने कमरे में गई तो देखा कि भाई दुपट्टे से लटक रहा है। यह देखकर उसने शोर मचाया तो आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई।
वहीं, कुछ ही देर में बाजार से परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। करन चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि युवक के फंदा लगाने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। युवक ने क्यों जान दी है। इसकी जांच की जा रही है।