फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth beaten and threatened to blow up with bombs complained of occupation of Gram Sabha land

Deoria News: ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे की शिकायत पड़ी भारी युवक से मारपीट और बम से उड़ाने की धमकी

Tue, 21 Jul 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten and threatened to blow up with bombs complained of occupation of Gram Sabha land
बरियारपुर। थाना क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत से खफा आरोपी ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट कर जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुई गांव निवासी जितेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने ग्राम सभा की जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत उपजिलाधिकारी देवरिया सदर समेत अन्य अधिकारियों से की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा। पीड़ित के मुताबिक, 18 जुलाई की रात करीब नौ बजे गांव निवासी राजनाथ यादव उनके घर के पास पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की और दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने के साथ बम से उड़ाने की धमकी दी।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed