{"_id":"64e4f8397013d6710100b7ca","slug":"youth-attacked-with-sharp-weapon-half-nose-cut-off-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-4839-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, कट गई आधी नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, कट गई आधी नाक
Tue, 22 Aug 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में सोमवार रात मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर उसके पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे युवक की आधी नाक कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरायनपुर गांव के रहने वाले हकीमुल्लाह का उनके पट्टीदारों से जमीनी विवाद है। इसमें गांव के पंचों ने पंचायत कर सुलह करा दिया था। आरोप है कि दूसरा पक्ष पंचायत के फैसले को नहीं मान रहा है। आरोप है कि इस विवाद में 19 अगस्त को युवक के पट्टीदारों ने गोलबंद होकर उसके दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडे से उसे और उसके परिवारीजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। युवक के पुलिस से शिकायत करने से नाराज होकर आरोपियों ने सोमवार की रात गोलबंद होकर उसपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे युवक की आधी नाक कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।