फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

Deoria News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 21 Oct 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
मेहरौनाघाट। लार-मेहरौना मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र के चटिया गांव निवासी गोविंद राय व धर्मेंद्र यादव किसी काम से लार आए थे। वह अपना कार्य निपटा कर वापस घर जा रहे थे। इसी बीच वह लार-मेहरौना मार्ग पर चोरडीहा गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी लार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों का उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद गोविंद राय (23) पुत्र हरीश चंद्र राय की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान गोविंद राय की मौत हो गई। वहीं, धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया। मेहरौना चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed